-
Advertisement
दूध बेचा, रिक्शा चलाया फिर बना शिक्षक, अब गरीब बच्चों को दान किए 40 लाख रुपए
Last Updated on August 18, 2022 by Neha Raina
दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। हाल ही में एक शिक्षक ने रिटायरमेंट (Retirement) के बाद अपने कर्मचारी भविष्य निधि (Employee Provident Fund) और 40 लाख रुपए की ग्रेच्युटी के सभी पैसे गरीब छात्रों को दान कर दिए हैं। ये शिक्षक 39 साल बाद रिटायर हुए हैं।
ये भी पढ़ें-यहां मुस्लिम कारीगर बना रहे कान्हा की पोशाक, दुनियाभर में है काफी डिमांड
बता दें कि मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के विजय कुमार चनसोरिया (Vijay Kumar Chansoriya) एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से 39 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए हैं। विजय कुमार चनसोरिया ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की सहमति से अपने सभी भविष्य निधि और ग्रेच्युटी के पैसे गरीब छात्रों के दान करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम दूसरों के दुखों को कम कर सकें।
विजय कुमार चनसोरिया ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रिक्शा चलाया और अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दूध (Milk) भी बेचा। इसके बाद वे 1983 में शिक्षक बने। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे काम कर रहे हैं और बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वे गरीब छात्रों को दान करते रहते थे। इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है।