-
Advertisement
इंग्लैंड रवाना हुई ‘नई’ टीम इंडिया, शुभमन गिल और प्लेयर्स का स्टाइलिश लुक
IND vs ENG Test Series 2025: भारतीय क्रिकेट टीम आज सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई। इंग्लैंड दौरे के लिए मुंबई से रवाना हुई टीम ने नई किट पहनी हुई थी। रोहित-विराट के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की ये पहली टेस्ट सीरीज होगी। इंग्लैंड में टीम 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप लगाएगी, एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलेगी। पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा। केएल राहुल समेत कई खिलाड़ी पहले से इंग्लैंड में मौजूद हैं। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बना पाई। इंग्लैंड दौरा नए डब्ल्यूटीसी चक्र में टीम इंडिया की पहली सीरीज होगी।
Does Shubman Gill get the jitters before a press conference❓
Does he prepare for some tough ones from the media? 🤔
𝗣𝗿𝗲-𝗣𝗿𝗲𝘀𝘀 𝘃𝗶𝗯𝗲𝘀 𝗳𝘁. 𝗦𝗵𝘂𝗯𝗺𝗮𝗻 𝗚𝗶𝗹𝗹 #TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/1v6ljAksTp
— BCCI (@BCCI) June 6, 2025
भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
— BCCI (@BCCI) June 5, 2025
इंग्लैंड का स्क्वॉड
बेन स्टोक्स, शोएब बशीर, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रुट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
पंकज शर्मा
