-
Advertisement

काले बिल्ले लगा तकनीकी कर्मचारियों ने जताया विरोध, सरकार को दी चेतावनी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारियों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक सप्ताह तक काले बिल्ले लगा कर विरोध जताने का निर्णय लिया है। राज्य विधुत तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक शिमला में हुई थी, जिसमें कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। उनकी जो मांगें मानी गई है, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर अब तकनीकी कर्मचारियों ने विरोध किया है और काले बिल्ले लगा कर एक सप्ताह तक काम करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: शिमलाः सीएम आवास के बगल में गिरा डंगा, 10 परिवार करने पड़े शिफ्ट
बिलासपुर में प्रदेश संगठन मंत्री शालीग्राम ने बताया कि काफी वर्षों से उनकी मानी हुई मांगों पर कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया 3 वर्ष पहले ऊर्जा मंत्री के द्वारा तकनीकी कर्मचारियों के लिए एक अधिवेशन में 5 साल के कार्यकाल को 3 वर्ष घोषित किया था लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, उस अधिवेशन मैं पूरा मैनेजमेंट मौजूद था लेकिन फिर भी कोई निर्णय आज तक नहीं लिया गया। संगठन मंत्री ने बताया कि आज भी जो जूनियर टीमेट और हेल्पर हैं उन्हें माली का ही वेतन दिया जा रहा है। उनसे काम उससे ज्यादा लिया जा रहा है. जिसे लेकर अब तकनीकी कर्मचारियों में काफी रोष है। संगठन मंत्री ने बताया एक सप्ताह तक अब काले बिल्ले लगाएंगे ओर 2 अगस्त को क्रमिक भूख हड़ताल होगी।