-
Advertisement
डॉ राजेश ने Nursing Day पर दिया समाज की भलाई व बेहतरी के लिए कार्य करने का संदेश
Nursing Day: कांगड़ा: श्री बालाजी नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा (Shree Balaji Nursing College, Kangra)में अंतराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री बालाजी समूह के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अंतराष्ट्रीय नर्सिग दिवस 12 मई को था, लेकिन आपरेशन सिंदूर के चलते इसका आयोजन आज किया गया।

देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
इस अवसर पर श्री बालाजी समूह के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए समाज में नर्सिंग प्रोफेशन की अहमियत को समझाया। साथ ही सभी को नर्सिंग प्रॉफेशन से समाज की भलाई व बेहतरी के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
आज के कार्यक्रम में छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को उनकी एकेडमिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑपरेशन मैनेजर श्री बालाजी अस्पताल कपिल भार्गव, प्रिंसिपल बालाजी नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा मोनिका शर्मा व समस्त स्टाफ विशेष तौर पर उपस्थित रहा।
राहुल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

