-
Advertisement
Bilaspur: सीर खड्ड में डूबने से किशोर की मौत, माता-पिता की थी इकलौती संतान
Teenager Dies Due To Drowning: जिला बिलासपुर के भराड़ी (Bharadi) थाना क्षेत्र के तहत तलवाड़ा पुल के नजदीक एक 17 वर्षीय किशोर की सीर खड्ड में डूबने से मौत (Death By Drowning) हो गई है। मृतक की पहचान, गौरव चौहान, पुत्र सुनील कुमार गांव घंडालवीं के तौर पर हुई है। गौरव अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह घर पर बिना बताए नहाने के लिए खड्ड में चला गया था।
यह भी पढ़े:भरमौर में भीषण अग्निकांड: दो मंजिला घर समेत आटा चक्की व आरा मशीन जलकर राख
जानकारी के अनुसार, आज 10-12 लड़के सीर खड्ड (Seer Khad) में नहाने पहुंचे थे। इनमें गौरव भी था। गौरव को तैरना (Swimming) नहीं आता था, जब वह नहाने के लिए खड्ड में उतरा तो पानी गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। गौरव को डूबता देख बाकी लड़कों ने शोर मचाया। लड़कों की आवाज सुन नजदीकी पंप हाउस पर कार्यरत कर्मचारी राजकुमार मौके पर पहुंचा और गौरव को बचाने के लिए खड्ड में उतरा।
यह भी पढ़े:स्वारघाट में घासफूस जलाते आग की चपेट में आया बुजुर्ग, अस्पताल में मौत
कड़ी मशक्कत के बाद जब गौरव को बाहर निकाला गया तो वह बेहोश था। जब उसे बेहोशी की हालत में भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव लदरौर क्षेत्र में कंप्यूटर सीखने के लिए जाता था। परिजनों ने बताया कि आज भी वह कंप्यूटर सेंटर जाने का बोलकर ही घर से निकला था लेकिन खड्ड में कैसा जा पहुंचा ये उन्हें मालूम नहीं है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है।
