-
Advertisement
TejasCrash/DubaiAirShow/IndianAirForce
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुबई के एयर शो में हवाई करतब दिखाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट नमन स्याल शहीद हो गए। विंग कमांडर नमन कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा के पटियालकर गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अफसाना भी वायुसेना में पायलट हैं। उनकी 10 साल की बेटी है। उनके पिता जगन्नाथ भारतीय सेना में अधिकारी थे। बाद में उन्होंने हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में एक स्कूल प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया, जहां से वे रिटायर हुए। नमन स्याल की पार्थिव देह सोमवार या मंगलवार को गांव पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। पायलट की मौत से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बेसुध हैं
