-
Advertisement
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस का उम्मीदवार कोई भी हो, एक भी वोट नहीं जाएगा बाहर-सब एकजुट
Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नही की गई है। ऐसे में अभी संस्पेंस बरकार है कि इस बार कांग्रेस की ओर से कौन राज्यसभा का उम्मीदवार होगा। वहीं कांग्रेस ने 5 मार्च को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 11 बजे बुलाई है, जिसमें सभी विधायकों को शामिल होने के सख्त निर्देश दिए गए है।
आज शाम तक उम्मीदवार तय कर दिया जाएगा
उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि राजसभा चुनाव को लेकर 5 मार्च को विधानसभा में विधायक दल की बैठक बुलाई है। राज्यसभा चुनाव के लिए 5 मार्च को 3 बजे तक नामंकन भरने का समय है और राज्यसभा के लिए कौन उम्मीदवार होगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा । उम्मीद है आज शाम तक उम्मीदवार तय कर दिया जाएगा। इसको लेकर सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कांग्रेस आलाकमान से चर्चा हो गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो कांग्रेस विधायक दल एक जुट है और सीएम के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और एक भी वोट बाहर नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि 2024 में जो राज्यसभा चुनाव में हुआ था, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। हिमाचल में वोट की खरीद फरोख्त नहीं होती थी और जिन्होंने उस समय किया था उसका खामियाजा भी उन्होंने भुगता है और जनता ने उन्हें घर बिठा दिया है।
20 मार्च को सीएम बजट पेश करेंगे
बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि 18 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है और 20 मार्च को सीएम सुक्खू बजट पेश करेंगे और 21,22,23 को बजट पर चर्चा होगी और 27 ओर 28 को कट मोशन लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 मार्च से पहले बजट पास किया जाना है। और बजट सत्र को लेकर जल्द ही विधानसभा सचिवालय द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
मिडल ईस्ट में हिमाचल के नागरिक सुरक्षित
मिडल ईस्ट में फंसे हिमाचल के लोगो को लेकर हर्षवर्धन चौहान ने कहा मिडल ईस्ट में जारी मौजूदा हालात के बीच हिमाचल के नागरिक सुरक्षित हैं और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रदेश सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है।मंत्री ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति कितने समय तक चलेगी इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन अब तक किसी भी हिमाचली के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार मिडल ईस्ट में रह रहे अधिकतर लोग अपने परिवारों के संपर्क में हैं और सुरक्षित हैं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार फीडबैक जुटा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कितने लोग प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद हैं।हालांकि अभी सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।कई परिवारों ने राज्य सरकार से संपर्क किया है, जिन्हें आश्वस्त किया गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल होंगी, तब जो भी व्यक्ति भारत लौटना चाहेगा, उसके लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। फिलहाल कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है और एयरस्पेस बंद होने के कारण आवागमन बाधित है। ऐसे में सरकार हर स्तर पर स्थिति की निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर केंद्र के साथ समन्वय कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
