-
Advertisement
J&K के शोपियां में आतंकी हमला, 1 कश्मीरी पंडित की मौत, एक घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के छोटापोरा इलाके में सोमवार को सेब के एक बाग में अचानक आतंकवादियों (Terrorists) ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया है। दोनों व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय (कश्मीरी पंडित) हैं। फिलहाल, घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें-अमरनाथ से लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस खाई में गिरी, छह जवान शहीद
बता दें कि घटनास्थल के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। इस साल आतंकवादी लगातार शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर हमला कर रहे हैं। अगस्त महीने का ये तीसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने एक गैर कश्मीरी मजदूर की हत्या कर दी थी। इस हमले में दो अन्य मजदूर घायल हुए थे। वहीं, 12 अगस्त को बांदीपोरा में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों हमलों में मारे गए शख्स बिहार के रहने वाले थे।
गौरतलब है कि इससे पहले मई और जून में भी आतंकवादियों ने कई हमले किए थे। इन हमलों में 26 दिन में कुल दस घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद काफी सारे मजदूरों ने घाटी से पलायन करना शुरू कर दिया था। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने टारगेट किलिंग को लेकर सख्त कार्रवाई की बात कही थी और लोगों की सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया था।
Tags
