-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/02/dead-body-1-3.jpg)
Himachal : सिरमौर में तीन दिन से बंद था टेलर का कमरा, अंदर देखा तो इस हालत में मिला
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक टेलर की रहस्यमयी मौत हो गई है। मामला सराहां तालाब मार्किट में टेलरिंग का कार्य करने वाले अनूप सिंह (46) की रहस्यमयी मौत (Mysterious Death) हो गई है। रहस्यमयी परिस्थितियों में उसका शव बंद कमरे में बिस्तर पर मिला। जानकारी के अनुसार बीते तीन दिनों से वह कमरे में बंद था। सोमवार को भी जब उसकी दुकान (Shop) नहीं खुली तो स्थानीय लोगों ने पड़ताल शुरू कर दी। उसके कमरे पर गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर लोग छत वाले रास्ते से कमरे में दाखिल हुए। जहां उन्होंने उसे बिस्तर पर मृत हालत में पाया।
यह भी पढ़ें :- Himachal: दुपट्टा और चप्पलें खोल महिला ने पुल से लगाई छलांग, मौके पर तोड़ा दम
इस पर लोगों ने उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहले एसएचओ सुभाष चंद ने टीम के साथ मृतक अनूप के कमरे जाकर छानबीन की। उसके बाद डीएसपी (DSP) भीष्म ठाकुर भी मौके पर पंहुचे। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण बीमारी हो सकती है क्योंकि शरीर पर कोई चोट नहीं हैं। बता दें कि बाग पशोग पंचायत के सैर भराल गांव निवासी अनूप सिंह सराहां में अकेला ही रहता था। जहां उसका शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।