-
Advertisement
बारातियों को खिलाया-पिलाया, जानिए फिर क्यों बिना दुल्हन लौटाया दूल्हा
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बिलासपुर से धूमधाम से बारात पंजाब (Punjab) के खरड़ में गई। वहां बारात का खूब स्वागत भी किया गया। बारातियों को खूब खिलाया और पिलाया गया। मगर चार घंटे बाद ही दूल्हे को बिना दुल्हन बैरंग लौटा दिया गया। इस मामले में लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे (Groom) के उसके गांव की महिला से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक ड्रामा चला और वहीं दूल्हे पक्ष ने समझाने का प्रयास भी किया मगर लड़की पक्ष वाले अपनी बात पर ही अड़े रहे। आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि लड़की वालों के हाथ महिला के साथ खिचवाए कई फोटो भी हाथ लग गए थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में करोड़ों के सोने की तस्करी, पंजाब के व्यापारी प्रदेश में कर रहे थे डील
बाद में दूल्हे ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि उसके एक गांव की महिला (Women) के साथ पांच साल से अवैध संबंध था। वहीं दूल्हे के पिता ने भी इसके लिए गलती स्वीकार कर ली। हिमाचल प्रदेश के एक लड़के की शादी खरड़ की एक लड़की से तय हुई थी मगर दो-तीन दिन पहले ही लड़की वालों को सारी बात का पता चला गया। मगर लड़की वालों ने दूल्हा पक्ष को इस बात का पता नहीं चलने दिया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilspur) से दूल्हा बारात लेकर खरड़ पहुंच भी गया। सुबह सेहरा बांधकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ दूल्हा बरात के साथ जब खरड़ पहुंचा तो सभी को टेंट लगे घर के आंगन में बैठाया और जलपान करवाया। इसके बाद लड़की के पिता ने शहर के कई गणमान्य लोगों को इकट्ठा किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


