-
Advertisement

धरती पर चींटियों की संख्या जानोगे तो रह जाओगे हैरान
हमारी धरती (Earth) पर असंख्य जीव-जंतु रहते हैं। कायदे से कहें तो इनकी गिनती नहीं हो सकती। इन्हीं में से एक चीटियों की प्रजाति है। क्या कभी आपने सोचा है कि धरती पर कितनी चीटियां रहती हैं। है ना कठिन प्रश्न। दरअसल किसी ने भी नहीं गिनी होंगी। आपको हैरानी होगी कि इस संबंध में एक रिसर्च हुई है और इसका खुलासा भी हो चुका है। शोधकर्ताओं (researchers) ने इस काम को भी कर दिखाया है। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग (university of hong kong) के एक विभाग की तरफ से पूरी दुनिया में ग्राउंड पर जाकर और चींटियों पर तमाम तरीके के खोज करके पूरा किया गया है। शोधकर्ताओं ने काफी हद तक चींटियों की सटीक संख्या के आसपास के आंकड़े को बता दिया है। इस शोध के पीछे इस टीम की कड़ी मेहनत भी सामने आई है। इस शोध के मुताबिक धरती पर दो लाख खरब यानी दो करोड़ अरब चींटियां मौजूद हैं। यह शब्दों के हिसाब का आंकड़ा है।
यह भी पढ़ें:जानवरों के पास भूकंप को महसूस करने के लिए होती सिक्स्थ सेंस
नंबरों में यह आंकड़ा अजीब तरीके से लिखा जाएगा। यदि चिंटियों को नंबरों में लिखा जाए तो 20,000 हजार मिलियन मिलियन या दो के बाद सोलह शून्य 20,00,00,00,00,00,00,00,00 के करीब चींटियां मौजूद हैं। इनमें से 15,700 से अधिक नामित प्रजातियां और उपप्रजातियां हैं। वहीं विज्ञान ने भी इनका नामकरण किया है। नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने दुनिया भर से लगभग 500 चींटी की आबादी के अध्ययनों का विश्लेषण किया है।हालांकि इससे पहले भी ऐसी कोशिश कई बार की जा चुकी है लेकिन चींटियों की सही संख्या सामने नहीं आ पाई थी, लेकिन अब यह संभव हो पाया है।

इस टीम ने इसके लिए गैर इंग्लिश साहित्य का भी अध्ययन किया उन्होंने स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, मैंडेरिन (Spanish, French, German, Russian, Mandarin) और पुर्तगाली भाषा में भी दस्तावेजों की स्टडी की और चीटियों की आबादी पर की गई 498 स्टडीज को पढ़कर चीटियों की गणना की है। शोधकर्ताओं ने खुद माना कि यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला हैए जो चींटियों की पहले की वैश्विक आबादी के अनुमान से 2 से 20 गुना अधिक है।