-
Advertisement

क्या आपको पता है एक हेक्टयर में कितने बीघा होते हैं…नहीं, जानिए यहां
आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हे हेक्टयर (Hectare) और बीघा के बारे में पता नहीं होगा। भारत (India) में जो लोग गांव में रहते हैं, उनमें से अधिकतर लोगों को पता होता है कि हेक्टयर और बीघा (Bigha) क्या होता है, लेकिन जो लोग शहर में रहते हैं उनमें से अधिकांश लोगों को हेक्टयर और बीघा के बारे में कुछ भी नहीं पता होता है।
यह भी पढ़ें: सूरज ढलने के बाद शुरू हो जाती है इस पूर्व आईपीएस की ज्ञान और मस्ती की पाठशाला
आपको बता दें कि हर राज्य में जमीन मापने के अलग-अलग माप होते हैं। इसमें कई जगह बीघा के आधार पर जमीन मापी जाती है। कई जगह एकड़ (Ekad) के हिसाब से मापी जाती है। शहरों में तो जमीन गज के आधार पर मापी जाती है और उसके हिसाब से उनके सौदे होते हैं। कई शहरों में सौदे स्कवायर फुट (Square Foot) के हिसाब से किए जाते हैं और फ्लैट में ज्यादातर स्कवायर फुट ही चलता है। आइए जानते हैं कि 1 हेक्टयर में कितने बीघा होते हैं
एक हेक्टेयर में कितने बीघा =10000/2530 = 3.95 बीघा
अगर आपके क्षेत्र में पक्का बीघा होता है। तो इसका मतलब यह है कि एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। एक हेक्टेयर में 10000 वर्ग मीटर होता है और 1 बीघा 2530 वर्ग मीटर का होता है, क्योंकि हमें 1 हेक्टेयर में कितना बीघा होता है। यह निकालना है तो इसके लिए हम 10000 वर्ग मीटर में 2530 वर्ग मीटर का भाग देंगे। इसके बाद जो उत्तर निकलेगा वह हमारा एक बीघा होगा। अगर आपके क्षेत्र में कच्चा बीघा चलता है। तो यहां पर आपका उत्तर चेंज हो जाएगा, क्योंकि कच्चा बीघा में 10 बिस्वा होता है, तो इसलिए यहां पर 1 हेक्टेयर में लगभग 8 बीघा होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को मापने के लिए अलग-अलग तरीकों का प्रयोग किया जाता है। इसमें से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन को मापने के लिए बीघा शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। पर कहीं-कहीं पर लोगों के बीच में पक्का बीघा और कच्चा बीघा में कंफ्यूजन होता है। पक्का बीघा में 20 बिस्वा होता है और कच्चा बीघा में 10 बिस्वा होता है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में कच्चा बीघा लगता है या फिर पक्का बीघाए तो इसके लिए आप अपने लेखपाल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भारत के अलग-अलग राज्यों में 1 हेक्टयर में कितना बीघा होता है
राज्य हेक्टयर से बीघा
आंध्र प्रदेश 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
असम 1 हेक्टयर = 7.47 बीघा
बिहार 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
छत्तीसगढ़ 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
गुजरात 1 हेक्टयर = 6.17 बीघा
हरियाणा 1 हेक्टयर = 9.88 बीघा
हिमाचल प्रदेश 1 हेक्टयर = 12.35 बीघा
जम्मूण्कश्मीर 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
झारखंड 1हेक्टयर = 3.95 बीघा
कर्नाटक 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
केरल 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
मध्य प्रदेश 1 हेक्टयर = 8.96 बीघा
महाराष्ट्र 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
मणिपुर 1हेक्टयर = 3.95 बीघा
मेघालय 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
ओड़िशा 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
पुडुचेरी 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
पंजाब 1 हेक्टयर = 9.88 बीघा
राजस्थान 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
सिक्किम 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
तमिल नाडु 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
तेलंगाना 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
त्रिपुरा 1 हेक्टयर = 3.95 बीघा
उत्तर प्रदेश 1 हेक्टयर = 3.98 बीघा
उत्तराखंड 1 हेक्टयर = 12.35 बीघा
पश्चिम बंगाल 1 हेक्टयर = 7.47 बीघा
बीघा
बीघा दो तरीके के होते हैं। राजस्थान में इसका ज्यादा इस्तेमाल होता है और बीघा के हिसाब से ही जमीनों के भाव आदि तय किए जाते हैं। इसमें दो तरह के बीघा होते हैं और दोनों बीघा की लंबाई=चौड़ाई अलग होती है। कई राज्य में कच्चा बीघा तो कई राज्य में पक्का बीघा को मानक माना जाता है।
अगर कच्चा बीघा की बात करें तो इसमें 1008 वर्ग गज जमीन होती है। वहीं, इससे दूसरे हिसाब से देखें तो इसमें 843 वर्ग मीटर 0.843 हेक्टेयरए 0.20831 एकड़ होते हैं। वहीं, एक पक्का बीघा में 27225 वर्गफुट होता है और 3025 वर्ग गज और 2529 वर्ग मीटर जमीन होती है।
एकड़
अगर एकड़ की बात करें तो एक एकड़ में 4840 वर्ग गज होते हैं। वहींए एक एकड़ में 4046.8 वर्ग मीटर, 43560 वर्ग फुट और 0.4047 हेक्टेयर होते हैं।
हेक्टेयर
सबसे बड़ा हैक्टेयर होता है। एक हेक्टेयर में 3.96 पक्का बीघा होता है और अगर कच्चा बीघा में हिसाब लगाएं तो एक हेक्टेयर में 11.87 कच्चा बीघा होता है। वहीं, एक हेक्टेयर में 2.4711 एकड़ होता है और मीटर में अंदाजा लगाएं तो इसमें दस हजार वर्ग मीटर होते हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि एक हेक्टेयर में 10000/2530 = 3.95 बीघा। अगर आपके क्षेत्र में पक्का बीघा होता है। तो इसका मतलब यह है कि एक बीघा में 20 बिस्वा होता है। एक हेक्टेयर में 10000 वर्ग मीटर होता हैए और 1 बीघा 2530 वर्ग मीटर का होता है।