-
Advertisement
ना दूल्हा, ना बारात…अमेरिका और जापान में इस तरह शादी कर रहीं लड़कियां, चौंक जाएंगे आप
जरा सोचिए! कोई ऐसी शादी (Marriage) हो, जिसमें ना दूल्हा हो और ना बाराती, फिर भी सजधज कर दुल्हन खड़ी होती है। इस दौरान ना ही शादी की रस्में होती है। बस अपनी पसंद का लहंगा और ज्वैलरी पहने दुल्हन (Bride) अपनी सहेलियां और परिवार के साथ खाना का इंज्वाय करती है और खूब सारी फोटो (Photo) खिंचवाती है। इस शादी में दुल्हन खुद से ही शादी कर रही है। भारत (India) में इसे सोचना भले ही आपके लिए मुश्किल हो मगर जापान की लड़कियां 10 से भी ज्यादा वर्षों से बड़ी खुशी के साथ सोलो मैरिज (Solo Marriage) करती आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया में मिला ओमिक्रॉन का अपडेट वैरिएंट, 43 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलेगा वायरस
कंपनियां कराती हैं सोलो वेडिंग, 2 लाख रुपए आता है खर्च
जापान (Japan) में ज्यादातर लड़कियां सोलो वेडिंग को अपना रही हैं। वह किसी और के साथ अपना जीवन नहीं बिताना चाहती, मगर इसका मतलब यह नहीं है कि वह दुल्हन की तरह सजने-संवरने का सपना भी छोड़ दें। एक दिन के लिए अपनी लाइफ की क्वीन (Queen) बनना हर किसी को पसंद होता है, जिसे पूरा करने के लिए जापान की ही तरह कई देशों की महिलाएं सोलो वेडिंग को अपना रही हैं।
रिश्ते में धोखा खाकर तो कोई इंस्टाग्राम के लिए करती हैं सोलो वेडिंग
जापानी इवेंट कंपनी सेरेका ट्रैवल के मुताबिक उनके पास सोलो वेडिंग इवेंट के लिए आने वाली लड़कियों में से आधी लड़कियों की शादी पहले हो चुकी होती है या तो वह तलाक (Divorce) ले चुकी होती हैं या फिर पहले किसी रिश्ते में धोखा खा चुकी होती हैं। इसके बाद वह सोलो मैरिज का कदम उठाती हैं। कुछ ऐसी भी महिलाएं आती हैं, जिन्हें अपनी पहली वेडिंग सेरेमनी (First Wedding Ceremony) से संतुष्टि नहीं होती, इसलिए वह इसे दोहराना चाहती हैं। 20 से 30 साल की उम्र की यंग महिलाएं इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram Post) के लिए भी सुंदर गाउन और जापानी ट्रेडिशनल ड्रेस किमोनो पहनकर सोलो वेडिंग शूट करवाती हैं।
इटली में सोलो मैरिज लीगल नहीं
भले ही इटली (Italy) में सोलो मैरिज को लीगल नहीं माना जाता है, मगर लौरा ने सोलो वेडिंग इवेंट कराया। उनके जीवन के खास दिन पर 70 गेस्ट मौजूद रहे, जिसमें उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल थे। लौरा इससे पहले एक रिश्ते में रही थी, मगर उसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह जीवन में आगे बढ़ी और सिर्फ खुद के साथ रहने का फैसला किया।
अमेरिका में सोलो वेडिंग रिंग के लिए 1.5 साल पहले हो रही बुकिंग
अमेरिका (America) में भी बड़ी संख्या में सिंगल वुमन अब सोलो वेडिंग करना पसंद कर रही हैं। अमेरिका के लॉस एंजिलस में ज्वैलरी डिजाइनर्स के पास सोलो वेडिंग रिंग के लिए एडवांस ऑर्डर आ रहे हैं। महिलाएं 18 महीने पहले से बुकिंग कर देती हैं और अपनी परफेक्ट सोलो वेडिंग रिंग का इंतजार करती हैं। यही हाल वेडिंग प्लैनर और फोटोग्राफर्स का भी है।
भारत में 25 करोड़ सिंगल महिलाएं, हर 10 साल में बढ़ रही संख्या
भारत (India) में आज के समय में 25.96 लाख महिलाएं सिंगल हैं। 2021 जनगणना के मुताबिक 22.30 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की। भारत की जनगणना 2011 को देखा जाए तो भारत में 714 लाख महिलाएं सिंगल थी, जबकि 2001 में सिंगल लड़कियों की संख्या 512 लाख रही। इसमें भी 23 फीसदी सिंगल लड़कियां (Single Girls) 20 से 24 साल की उम्र की हैं। सोलो मैरिज करने वाली लड़कियों में से किसी को बचपन से दुल्हन बनने का सपना पूरा करना जरूरी था, तो किसी के लिए वह खुद की ही फेवरेट थी।
यानी उन्हें जीवन में किसी के भी साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए वह सोलो मैरिज का रास्ता अपना रही हैं। हालांकि सोलो मैरिज करने वाली कई लड़कियों का यह भी कहना है कि सोसायटी और परिवार के लोग उनसे अकसर यह सवाल करते रहते थे कि वह कब शादी करना चाहती हैं या किससे शादी करना चाहती हैं। इस तरह के सवालों को खत्म करने के लिए उन्होंने सबसे अच्छा तरीका निकाला सोलो मैरिज। वह समाज के सामने खुलकर इस बात को स्वीकार करती हैं कि वह खुद के साथ जीवन भर रहने को तैयार हैं।