-
Advertisement
हमीरपुर में इन 4 लोगों को अयोध्या से आया बुलावा, 22 को मंदिरों में विशेष पूजा
Last Updated on January 14, 2024 by Soumitra Roy
अशोक राणा/ हमीरपुर। अयोध्या में राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi Pran Pratishtha) के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम (Program) में भाग लेने के लिए जिले के 4 लोगों को निमंत्रण (Invitation) प्राप्त हुआ है। इनमें दयोटसिद्ध के महंत राजेन्द्र गिरी, महंत सर्वेश्वर नंद सरस्वती, पद्मश्री कुलतार सोनखले, पद्मश्री विजय शर्मा शामिल हैं।
विश्व हिन्दू परिषद (VHP) हिमाचल प्रांत के सह मंत्री पंकज भारतीय ने बताया कि जिले में अब तक छोटी बड़ी मिलकर 43 से अधिक शोभायात्राएं (Procession) निकली जा चुकी हैं। 20 से 22 जनवरी के बीच कुछ और शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। जिले की 10 इकाइयों में 1.15 लाख से अधिक घरों में 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) से आए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक बांट रहे है।
यह भी पढ़े:चंबा के दशनाम अखाड़ा को अयोध्या से आया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
22 को मंदिरों में होगी विशेष आरती
भारतीय ने बताया कि जिले के 500 से अधिक मंदिरों में 22 जनवरी को आरती, पूजन-कीर्तन का कार्यक्रम रहेगा। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर भंडारे भी होंगे। कई मंदिरों में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (Live Broadcast) भी एलईडी भी किया जाएगा। अगले चरण में कार्यकर्ताओं के लिए अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम भी रहेगा।