-
Advertisement
चलती गाड़ी से सामान ले उड़े चोर, आप भी यहां देखें वायरल वीडियो
Last Updated on March 20, 2022 by saroj patrwal
अखबारों या न्यूज चैनलों से हर रोज कोई ना कोई चोरी (Theft) की घटनाओं की सूचना मिलती रहती है। आज हम आपको एक ऐसी चोरी की वारदात बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चोरी के इस वीडियो (Video) देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता होगा। कुछ चोर इतने होशियार होते हैं, जिनकी चोरी अगर कैमरे (Camera) में कैद होती है तो दुनिया हैरान रह जाती है। कुछ चोर चोरी करने के लिए बहुत ही अजब तरीके अपनाते हैं। इन दिनों ऐसी ही अजब चोरी का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।
यह भी पढ़ें:चोर ने ऐसे मजेदार तरीके से की चोरी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
https://www.instagram.com/p/CaSiaZHF-GK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
चोरी का हैरान करने वाला वीडियो
चोरी का यह वीडियो हैरान तो करता ही है, साथ ही बेहद मजेदार भी है। इसमें चोरी करने के लिए चोर ने जो तरीका अपनाया, वह देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाड़ी में पीछे कुछ सामान लदा हुआ है। यह गाड़ी सड़क पर चल रही होती है। अब गाड़ी वाला क्या सोच सकता है कि चलती गाड़ी से भी सामान चोरी हो सकता है। हालांकि इस वीडियो में ऐसा ही हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तभी गाड़ी के पीछे एक बाइक (Bike) आती है। इस बाइक में दो लोग सवार थे। एक शख्स बाइक चला रहा होता है, तभी एक शख्स चलती बाइक से उस सामान लदी गाड़ी में चढ़ जाता है। इसके बाद वह पीछे से सामान उतार-उतार कर गाड़ी के पीछे-पीछे चल रहे बाइक सवार को देता जाता है। इस वीडियो को बाइक के पीछे चल रहे किसी कार (Car) वाले ने रिकॉर्ड कर लिया। आपने इससे पहले शायद ही इतने बेखौफ चोर को देखा होगा।
चलती गाड़ी में हुई दिनदहाड़े डकैती!
सड़क पर चलती गाड़ी से चोरी करना सच में हैरान करने वाली वारदात है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हालांकि यह वीडियो भारत का ही लग रहा है। वीडियो को swami_7773 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। एक यूजर ने इसे दिन-दहाड़े डकैती बताया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…