-
Advertisement
हिमाचल में डीजे की धुनों पर नए साल का स्वागत, पर्यटक जमकर कर रहे मौज मस्ती
शिमला। हिमाचल में नया साल मनाने (New Year Celebration) के लिए हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं। शिमला, मनाली सहित प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल सैलानियों से पूरी तरह से पैक हो गए हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को पर्यटक (Tourists) दिन भर पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा करते दिखे। यही नहीं डीजे की धुनों पर भी पर्यटक जमकर थिरके। शिमला (Shimla) के रिज और मॉल रोड पर इतनी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे कि यहां पर तिल धरने को भी जगह नहीं बची। वहीं मनाली (Manali) और मैक्लोडगंज में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। पर्यटकों को लुभाने के लिए होटलों में भी स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें पर्यटकों के मनोरंजन के लिए पेपर डांस, लेमन डांस जैसी कई प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:पर्यटकों संग नए साल का जश्न मनाने रिज पर पहुंचे सीएम सुक्खू, पान भी खाया
राजधानी शिमला की बात करें तो शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। रिज पर टूरिस्ट मौज मस्ती कर रहे हैं। शिमला पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से हुड़दंग ना मचाने की चेतावनी दे रही है। पूरा माल रोड और रिज पुलिस की निगरानी में है। फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते ही पूरे शिमला शहर की सभी पार्किंग (Parking) पूरी तरह से फुल हो गई हैं। इसी तरह से पर्यटन नगरी मनाली भी पर्यटकों से पूरी तरह से लैस हो चुकी है। प्रशासन ने माल रोड पर सैलानियों के लिए न्यू ईयर जश्न मनाने के लिए व्यवस्था की है। मनाली पहुंचकर लोग खूब मस्ती कर रहे हैं। यह पर्यटक डीजे की धुनों (DJ Tunes) के साथ कुल्लवी नाटी का भी आनंद ले रहे हैं। हिमाचली गीतों पर यहां पर्यटक खूब नाच रहे हैं। वहीं, डीजे की धुन पर भी सैलानी खूब थिरक रहे हैं। जबकि, माल रोड पर सैलानियों के मनोरंजन के लिए तम्बोला भी लगाया गया है।

शिमला पहुंची हजारों गाड़ियां
नए साल के जश्न के लिए राजधानी शिमला में ही हजारों गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। अगर बीते 5 दिन की बात करें तो शिमला में लगभग 80 हजार गाड़ियां पहुंची हुई हैं। यही हाल अन्य पर्यटक स्थलों (Tourist Place) का भी हैं। भारी संख्या में पर्यटकों के हिमाचल पहुंचने से यहां की सड़कों पूरी तरह जाम हो गई हैं। वाहन रेंगते हुए आगे चल रहे हैं। जिससे पर्यटकों को खासी परेशानी भी हो रही है। हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Jam) बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रदेश भर में कई पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

