-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में ठीक हुए तीन और कोरोना मरीज
पालमपुर। हिमाचल में भले ही बाहरी राज्यों से लोगों के लौटने के साथ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अच्छी खबर ये है कि संक्रमित मरीज उतनी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। बैजनाथ में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव (Report negative) आई। इस बात की पुष्टि सीएमओ गुरदर्शन गुप्ता ने की है।
यह भी पढ़ें: Corona Update : हिमाचल में एक दिन में 10 नए मामले, दो मरीज हुए ठीक
उन्होंने बताया कि बैजनाथ (Baijnath) में दो युवकों और एक युवती की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद इन तीनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी के साथ इन्हें सात दिन के सख्त होम क्वारंटाइन का पालन करने को कहा गया है। सोमवार को भी दो दो कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के बिझड़ी और ऊना की कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गई है। इसके बाद कांगड़ा में 12 एक्टिव रह गए हैं और हिमाचल में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 38 रह गई है। कुल 49 लोगों ने रिकवर किया है।

