-
Advertisement
Corona Breaking: कांगड़ा जिला में तीन और मामले, सभी दिल्ली रिटर्न
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के तीन और नए मामले सामने आए हैं। 4 जून को दिल्ली से लौटा लंबागांव का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। बैजनाथ क्षेत्र का 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। व्यक्ति 28 मई को दिल्ली लौटा है। बैजनाथ (Baijnath) में ही संस्थागत क्वारंटाइन में था। महाकाल बैजनाथ का 32 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक भी 29 मई को दिल्ली से लौटा है और बैजनाथ में संस्थागत क्वारंटाइन में था। डीसी राकेश प्रजापति ने बताया कि तीनों को कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः कोविड-19 के बीच Himachal की एक महिला Panchayat Pradhan पर 420 का मामला दर्ज
बता दें कि कांगड़ा (Kangra) में अब तक चार नए मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले ज्वालामुखी क्षेत्र का एक ड्राइवर पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति घलौर क्षेत्र से संबंधित है। इन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में आंकड़ा 105 हो गया है। एक्टिव केस (Active Case) 54 हो गए हैं। अब तक 50 मरीज ठीक हुए हैं और एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा चार सौ के करीब पहुंच गया है। कुल मामले 397 हो गए हैं। एक्टिव केस 203 हो गए हैं। अब तक 189 मरीज ठीक हुए हैं। पांच की जान गई है।

