-
Advertisement
Una में पॉजिटिव आए परिवार का चौथा सदस्य भी निकला संक्रमित, Chamba और बिलासपुर में नया केस
Last Updated on May 24, 2020 by Vishal Rana
ऊना/चंबा। हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा 200 के करीब पहुंच चुका है। ऊना (Una), बिलासपुर और चंबा (Chamba) जिला में दो नए मामले सामने आए हैं। ऊना जिला में पिछले कल जो एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे, उसी परिवार का सदस्य है। यह कोरोना संक्रमित 17 मई को महाराष्ट्र (Maharashtra) से ऊना पहुंचे थे। यह लोग ऊना में संस्थागत कवारंटाइन में रखे गए थे। पॉजिटिव आए व्यक्ति को कोविड (Covid) केयर सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। इस मामले के साथ ऊना जिला में आंकड़ा 24 पहुंच गया है। साथ ही 7 एक्टिव केस हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: DGP बोले- तहसीलदार से नहीं DC से परमिट लेकर ही आएं बाहर से आने वाले लोग
चंबा में एक कोरोना पॉजीटिव का मामला सामने आया है। एक युवक संक्रमित पाया गया है। यह युवक 18 मई को मुंबई से लौटा है। सरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। पॉजिटिव युवक को बालू में शिफ्ट किया गया है। चंबा जिला में कोरोना पॉजीटिव के एक्टिव केस तीन हो गए हैं। कुल आंकड़ा 14 हो गया है। बिलासपुर में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया। मंडी का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति स्वारघाट में क्वांरंटाइन था।
यह भी पढ़ें: नारीशक्ति : Corona ने ले ली पति की जान, गांव को बचाने तीन बच्चों के साथ बाग में रह रही महिला
हिमाचल में आंकड़ा 195 पहुंच गया है। एक्टिव केसों का आंकड़ा भी 127 पहुंच गया है। हिमाचल में अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कांगड़ा (Kangra), मंडी, हमीरपुर, चंबा (Chamba), बिलासपुर और ऊना में एक-एक मामला सामने आया है।