-
Advertisement

Himachal में दूसरा बड़ा हादसा, चंबा में पिकअप गिरी, 3 महिलाओं की गई जान, चार घायल
चंबा। हिमाचल के कुल्लू जिला में सामने आए दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) के बाद अब एक और हादसा चंबा (Chamba) में सामने आया है। चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि चार लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। यह हादसा पांगी (Pangi) के साच घराट-साच संपर्क मार्ग पर हुआ है। यहां एक अनियंत्रित पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों का सिविल अस्पताल किलाड़ (Civil Hospital Kilard) में उपचार चल रहा है। जहां गंभीर रूप से एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू (Kullu) रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बड़ा हादसा, Husband-Wife की मौत, तीन घायलों में आठ माह का बच्चा भी
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साच घराट से साच गांव की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब पिकअप कुमार पुल के समीप पहुंची तो चालक (Driver) ने अचानक से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन नीचे नाले में जा गिरा। परिणाम स्वरूप इसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। लोगों ने घायलों (Injured Person) को नाले से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलते ही किलाड़ पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से नाले में गिरे शवों को सड़क तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: यूपी के युवक का हिमाचल में गला रेत कर Murder, पत्नी से अवैध संबंध का था शक
पांगी के आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया है। इस हादसे में महात्म देई, शांति और मानदेई की मृत्यु हुई है। तीनों मृतक एक ही गांव साच की रहने वाली हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की तुरंत राहत राशि प्रदान कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। बता दें कि आज इससे पहले कुल्लू (Kullu) जिला के बंजार में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था। इस हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों में एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है।