-
Advertisement

कोरोना धमाकाः चंबा में तीन नए पॉजिटिव मामले, हिमाचल में एक्टिव केस हो गए 17
चंबा। हिमाचल में आज कांगड़ा के बाद चंबा जिला में भी कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। युवकों की उम्र 24, 32 और 33 साल है। यह मामले सलूणी क्षेत्र में सामने आए हैं। पहले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले हैं। चंबा में एक्टिव केस छह हो गए हैं। वहीं हिमाचल में 17 एक्टिव केस हो गए हैं। कुल आंकड़ा 58 पहुंच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बता दें कि बद्दी के दो युवक अपने घर लौटे थे। यह युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन युवकों के संपर्क वालों के सैंपल लिए थे। आज इनके संपर्क वालों के 24 सैंपल लिए थे। इनमें 21 नेगेटिव आए हैं और तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों युवक पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के गांव वाले हैं। कोरोना पाजिटिव मामले आने की पुष्टि बीएमओ किहार पवन ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि 24 सैंपल में तीन पाजिटिव आए हैं।