-
Advertisement
घर पर सैनिटाइजर बनाना है बहुत ही आसान, अपनाए ये तरीका
Last Updated on February 21, 2022 by sintu kumar
कोरोना वायरस की इस महामारी से बचने के लिए हमें खुद को और अपने परिवार को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों द्वारा बार-बार हाथ धोने व हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह दी जाती है। खुद की सुरक्षा के लिए हमें अच्छी क्वालिटी के हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer) का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाने का तरीका बताएंगे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज तीन लोगों की गई जान, 152 लोग कोरोना पॉजिटिव
दरअसल, कोरोना (Corona) महामारी के चलते हैंड सैनिटाइजर और मास्क की डिमांड मार्केट में बढ़ गई है। जिसके चलते इन चीजों की कालाबाजारी भी बढ़ गई है और तय कीमत से ज्यादा दामों पर इनको बेचा जा रहा है। जबकि, कई जगहों पर नकली सैनिटाइजर भी बनाकर बेचे जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए आपके सैनिटाइजर में कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल होना चाहिए। आप सैनिटाइजर को अपने घर में भी बना सकते हैं।
घर पर हैंड सैनिटाइजर बनाने के फायदे
घर पर बनाए गए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है। इस हैंड सैनिटाइजर से आपकी त्वचा एकदम सुरक्षित रहेगी और आप इसे कुछ समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।
चाहिए होगी ये सामग्री
घर पर सैनिटाइजर बनाने के लिए 2/3 कप आइसोप्रोपिल अल्कोहल या वोडका, 1/3 कप एलोवेरा जेल, 1/2 कप वेजिटेबल ग्लिसरीन, एसेंशियल आयल (जैसे टी ट्री, नीम या लौंग), 8/10 बूंदे डिस्टिल वाटर और सैनिटाइजर भर कर रखने के लिए एक खाली बोतल चाहिए होगी।
ऐसे बनाएं घर पर सैनिटाइजर
घर पर सैनिटाइजर बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल, वेजिटेबल ग्लिसरीन और अल्कोहल को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें एसेंशियल आयल की कुछ बूंदें ऐड करें और आखिर में डिस्टिल वाटर डाल कर इसे अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद आपका हैंड सैनिटाइजर बना सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page