-
Advertisement
सिरमौर में दर्दनाक हादसा – खाई में गिरी बस, 14 लोगों की मौ#त ,52 घायल
Bus Accident in Himachal: सिरमौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिला के हरिपुर धार में एक निजी बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 52 लोग घायल हैं। बस में 66 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में कई लोग घायल हैं।
सिरमौर में भीषण बस हा*दसा हुआ है। जिला के हरिपुरधार के पास एक निजी बस खाई में जा गिरी। #Sirmaur #BusAccident #Haripurdhar #PrivateBus #SolanToKupvi #MajorAccident #SevenDead #ManyInjured #RescueOperation #ReliefWork #HimachalPradesh #BreakingNews #RoadSafety #hiamchalabhiabhi pic.twitter.com/6sxpOJN3d0
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) January 9, 2026
पुलिस मामले की जांच में जुट गई
यह हादसा दोपहर बाद पौने 3 बजे सिरमौर के हरिपुरधार बाजार से करीब 100 मीटर पहले हुआ । निजी जीत कोच बस शिमला से सुबह 7:30 बजे कुपवी के लिए रवाना हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार 8 लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
