-
Advertisement
Sunflower 2 Trailer: कॉमेडी करते-करते कातिल बन गया ये एक्टर! अब सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री
एक्टर सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज ’सनफ्लॉवर 2’ (Sunflower 2) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (Trailer Release) हो गया है। एक बार फिर एक्टर OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। सभी फैंस इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर देखकर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ने वाली है। वहीं, इस सीजन में अदा शर्मा की भी एंट्री हुई है, कॉमेडियन के साथ वह भी खूब कमाल दिखाती नजर आएंगी। ये एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसके ट्रेलर को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा कि ’दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंक्यू और अब सनफ्लॉवर 2 के ट्रेलर के लिए भी कोई इंतजार नहीं…’।
फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि ये सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जिसमें सुनील ग्रोवर मर्डर के प्राइम सस्पेक्ट हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सनफ्लॉवर नाम की सोसाइटी में राज कपूर नाम के शख्स का मर्डर हो जाता है। ऐसे में पुलिस सोनू यानी कॉमेडियन सुनील को कातिल समझकर अरेस्ट करती है। अब क्या सोनू ने कत्ल किया है या उसे फंसाया जा रहा है इसका खुलासा भी जल्द ही होगा। इस मर्डर मिस्ट्री सीरीज को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटिड हैं। वहीं, सीरीज में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए रणवीर शौरी एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में अदा शर्मा की एंट्री भी हुई है। आपको बता दें कि सीरीज को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और ये 1 मार्च को जी5 पर रिलीज होने वाली है। सीरीज में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी और अदा शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे।
-मनोरंजन डेस्क
