-
Advertisement
हिमाचल में बसों को लेकर कल रियायत देगी सरकार, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने क्या कहा
कांगड़ा। हिमाचल में कोरोना के मामलों को देखते हुए 10 मई से एचआरटीसी (HRTC) और प्राइवेट बसें नहीं चल रही हैं। कल जयराम सरकार की कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) है। ऐसे में लोग अब रियायतों की तरफ देख रहे हैं। उधर, हिमाचल अभी अभी ने हिमाचल में बसें चलाने को लेकर सहित कई अन्य मुद्दों पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह (Transport Minister Bikram Singh Thakur) ठाकुर का इंटरव्यू किया। इसमें उन्होंने कहा कि बसें चलाने से पहले हमें बहुत सारे चीजों पर गौर करना होगा। आज के दौर में क्या स्थितियां हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जब लगेगा हम आरामदायक स्थिति में हैं उस समय निश्चित तौर पर बसों को चलाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। हालांकि फिर भी यदि कर रियायतों पर चर्चा होती है तो विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल होगी जयराम कैबिनेट की बैठक, कोरोना कर्फ्यू पर हो सकती है चर्चा
इसके अलावा एचआरटीसी कर्मचारियों (HRTC Employees) की तनख्वाह पर होने वाली देरी पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर (Bikram Singh Thakur) ने कहा कि मैं मानता हूं कि तनख्वाह में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी सीएम जयराम ठाकुर ने से बातचीत हुई है। जल्द ही इस समस्या का स्थाई हल निकाला जाएगा। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का पूरा इंटरव्यू आप नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

