हिमाचल में हादसाः एचआरटीसी बस के साथ हुई ट्राले की भिड़ंत, 40 यात्री थे सवार

अमृतसर से मनाली जा रही थी बस, समूर खुर्द के पास हुआ हादसा

हिमाचल में हादसाः एचआरटीसी बस के साथ हुई ट्राले की भिड़ंत, 40 यात्री थे सवार

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की अमृतसर से मनाली जा रही बस शनिवार देर रात समूर खुर्द के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में करीब 40 यात्री सवार थे लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी इस हादसे में चोट नहीं आई। हालांकि हादसे के दौरान बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के अधिकारियों ने यात्रियों को रवाना करने के लिए एक और बस भेजी। हादसा बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत के चलते हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम( Police Team) पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ेः हिमाचल में 45 न्यायिक अधिकारियों के तबादला, पदोन्नति व नियुक्ति आदेश जारी

जानकारी के अनुसार ऊना जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित समूर खुर्द गांव में शनिवार देर रात उस वक्त एक बड़ा हादसा( Accident)  टल गया जब अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी की बस के साथ सामने से आ रहा एक बेकाबू ट्राला जा भिड़ा। हादसे के दौरान बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हालांकि इस दौरान किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। लेकिन बस की ड्राइवर साइड काफी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। जिसके चलते उसकी खिड़कियों और इमरजेंसी डोर तक टूट गया। आनन-फानन में यात्रियों को बस से नीचे उतार कर एक ढाबे पर बिठाया गया। वहीं निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को रवाना करने के लिए अन्य बस उपलब्ध कराई। बस के चालक सुनील कुमार का कहना है कि वह अपने नियमित समय के अनुसार आईएसबीटी ऊना ( ISBT Una) से मनाली के लिए रूट लेकर निकले थे। समूर खुर्द पहुंचने पर सामने से आ रहे बेकाबू ट्राले को देखकर उन्होंने पहले ही बस को काफी हद तक साइड में कर लिया था। लेकिन इसके बावजूद ट्राला चालक अपने वाहन पर काबू नहीं रख सका और बस की चालक साइड को रगड़ते हुए निकल गया। बस चालक ने एक अन्य वाहन चालक की मदद से बेकाबू ट्राला चालक को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगोली में आकर दबोचा। वहीं हादसे की सूचना निगम के अधिकारियों समेत पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद एचआरटीसी और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Pradesh News in Hindi | 40 यात्री थे सवार | himachal abhi abhi | latest himachal news in hindi | latest news himachal | हिमाचल में हादसा | Latest Himachal News | Himachal News Today | HRTC Bus | Himachal headlines in Hindi | ऊना | Himachal local news Himachal breaking news | latest hp news | himachal news abhi abhi himachal news | himachal abhi abhi news | hp abhi abhi news himachal latest news | अमृतसर से मनाली | एचआरटीसी बस | समूर खुर्द | ट्राले की भिड़ंत | Una
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है