-
Advertisement
शिमला में मकान की छत पर गिरा ट्रक, 3 घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा
शिमला। शिमला में आरटीओ (RTO) के पास डाक ले जा रहा ट्रक एक कार से टकराने के बाद नीचे लुढ़ककर एक भवन की छत पर जा गिरा (Truck Landed On The Roof Of A House)। इस हादसे में एक लड़की समेत तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है।
यहां CCTV फुटेज में आप देख सकते हैं कि सड़क पर गलत तरीके से खड़ी की गई कार के पिछले हिस्से से टकराकर ट्रक कैस बेकाबू हुआ और नीचे लुढ़क गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे में मकान की छत पर बैठी एक लड़की को भी ट्रक के शीशे टूटने से चोट आई है। ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे। हादसे की तस्वीरें CCTV फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:औट टनल में HRTC बस, टैंपो और बाइक में भिड़ंत, 3 घायल, 1 गंभीर
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

