-
Advertisement
ट्रंप का मिशन डिपोर्टेशन: 205 भारतीयों को वापस भेजा, US मिलिट्री प्लेन अमृतसर के लिए रवाना
US Military Deportation Flights:अमेरिका में ट्रंप सरकार (Trump administration)ने अवैध अप्रवासियों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया (Procedure for deporting illegal immigrants) तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय अवैध अप्रवासियों को भी डिपोर्ट किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक US एयरफोर्स का c-17 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत में अमृतसर (Amritsar) के लिए उड़ान भर चुका है। इस एयरक्राफ्ट में 205 लोग सवार हैं। इन सभी की पहचान कर ली गई है। इस पूरी प्रकिया में भारत भी शामिल रहा। विमान को भारत पहुंचने में कम से कम 24 घंटे लगेंगे। विमान के उड़ान भरने का समय भी नहीं बताया।
सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा
दरअसल, ट्रंप ने अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। इसके बाद इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (Immigration and Customs Enforcement) ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट तैयार की, जिसमें 18,000 भारतीय भी हैं। ट्रंप के सत्ता संभालने के पहले 11 दिन में ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी हिरासत में लिए गए। ट्रम्प की आइस टीम (इमिग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट) ने 12 राज्यों में छापे मारे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर छापे की कार्रवाई रिपब्लिकन राज्यों में हुई हैं। इनमें 1700 अवैध अप्रवासी भारतीयों को हिरासत में लिया गया।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
