-
Advertisement
Himachal में बेचने लाए थे हरियाणा मार्का की शराब, पिकअप चालक सहित दो गिरफ्तार
कुल्लू। जिला कुल्लू में हरियाणा मार्का की रॉयल स्टैग ब्रांड की अवैध शराब बचने पर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) से एक पिकअप में सस्ती शराब बेचने के लिए अवैध रूप से लाई गई थी। कुल्लू पुलिस (Kullu Police) को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने सब्जी मंडी बंदरोल के पास सामने से आते पिकअप दिखाई दी। पुलिस की टीम ने इसका पीछा किया।
यह भी पढ़ें: Shimla में व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी, बैंक खाते से निकाल लिए डेढ़ लाख रुपए

ड्राइवर ने पिकअप बबेली के पास मेन रोड से लिंक रोड़ में डाल दी। पुलिस टीम ने बबेली से ऊपर लिंक रोड़ में जाकर पिकअप को रोका। इसकी चैकिंग पर पीछे डाले में क्रेट भरे पड़े थे। क्रेट के नीचे 32 पेटियां शराब की पाई गईं। ड्राइवर से पूछने पर उसने बताया कि इसमें 32 पेटियां (384 बॉटल्स) रॉयल स्टैग ब्रांड की हरियाणा मार्का की थी जो 5 हजार रुपये प्रति पेटी के हिसाब से यहां बेचता थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

