-
Advertisement

Mandi में कार पर गिरे पत्थर- एक की मौत, Kangra में 5 साल के मासूम की गई जान
मंडी/कांगड़ा। मंडी (Mandi) जिला में कार पर पत्थर गिरने से एक की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला घायल हुई है। वहीं, कांगड़ा (Kangra) जिला में पिकअप और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी (Scooty) सवार की जान चली गई है। कांगड़ा जिला में ही हुए एक और हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। हिमाचल के मंडी जिला में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दवाड़ा नामक स्थान पर आज 11 बजे पहाड़ी से काफी मलबा नेशनल हाईवे पर आ गिरा। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर मौजूद मशीनरी की मदद से उस मलबे को एक घंटे के भीतर हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया, लेकिन दोपहर करीब दो बजे पहाड़ी से पत्थरों का सैलाब आ गया। इसकी चपेट में हाईवे से गुजर रही एक नंबर एचपी 33 एफ 0506 आ गई।
यह भी पढ़ें: Himachal : पत्थरों से भरा टिप्पर खाई में लुढ़का, एक की गई जान-दो पहुंचे अस्पताल
कार में सवार मंडी शहर के रामनगर वार्ड निवासी 55 वर्षीय अजय पाल सिंह और उनकी 52 वर्षीय पत्नी परमिंदर कौर बूरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पधर उपमंडल के पाली गांव निवासी संदीप कुमार ने दोनों घायलों को तुरंत प्रभाव से अपनी गाड़ी में बैठाया और हॉस्पिटल (Hospital) के लिए रवाना हो गया। लेकिन रास्ते में अजय पाल सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री (SP Mandi Shalini Agnihotri) ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी हाईवे से मलबा हटा दिया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर चंडीगढ़-मनाली हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद हाई-वे को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: #Uttarakhand जल प्रलय : 10 शव बरामद, 100 से ज्यादा के मरने की आशंका; पढ़े हादसे की Timeline
कांगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर (Police Station Fatehpur) के तहत पिकअप और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई है। हादसा जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर जगनोली के पास हुआ है। पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में स्कूटी सवार वंश की मृत्यु हो गई है। पुलिस (Police) ने पिकअप चालक देवेंद्र सिंह निवासी बरोट बनाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि हादसे में जगनोली निवासी सुशील सिंह के परिवार का चिराग बुझ गया। सुशील सिंह अपने लाडले का जन्मदिन मनाने घर आए थे और चार दिन पूर्व लाडले का जन्मदिन मनाने के बाद आज वापस ड्यूटी पर जा रहा थे। पांच वर्षीय वंश भी अपने चचेरे भाई के साथ पापा को बस में बिठाने जगनोली बस ठहराव पर आया था। पापा को बस में बिठाने के बाद चचेरे भाई के साथ स्कूटी पर घर वापस जाने ही लगा था कि धमेटा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। स्कूटी पर आगे खड़ा पांच साल का वंश उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा के छेब में दफनाया नवजात का शव, कपड़े व अस्पताल की पर्चियां भी मिलीं
जिस बस में वंश के पापा बैठे थे उस बस के चालक ने भी आवाज सुनकर बस रोक दी। सुशील सिंह भी दौड़े-दौड़े मौके पर आए और बेटे को सड़क पर गिरा देख सहम गए। वंश को गंभीर घायल वंश को सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वंश दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल अस्पताल फतेहपुर डॉक्टर गगनदीप ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के तहत पधर में गाड़ी के ढांक से टकराने से 10 लोग घायल हुए हैं। चालक राजेश कुमार निवासी मुमता तहसील नगरोटा बगवां ज़िला कांगड़ा ने तेज रफ्तारी से गाड़ी को ढांक से टकरा दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…