-
Advertisement
UP के वृंदावन में व्यक्ति से धोखाधड़ी कर भागीं सुंदरनगर की दो बहनें
सुंदरनगर। मंडी जिला के सुंदरनगर (Sundernagar) में सोमवार को यूपी पुलिस (UP Police) ने एक धोखाधड़ी मामले में दबिश दी। यूपी वृंदावन पुलिस टीम ने सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत कलौहड़ के गांव धनेश्वरी में एक धोखाधड़ी के मामले वांछित दो युवतियों की तलाश में आई थी। जानकारी के अनुसार गांव धनेश्वरी डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर जिला मंडी की दो युवतियां पिछले कुछ माह से वृंदावन के केशव धाम के एक व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग (Online chatting) करती थीं। बाद में जब इनकी उस व्यक्ति के साथ अच्छी बातचीत हो गई तो उक्त दोनों लड़कियां वृंदावन गईं। एक लड़की ने उस व्यक्ति से शादी रचा ली। दोनों बहनें उस व्यक्ति से 3 लाख रुपए, सोने व चांदी के सभी गहने लेकर वहां से भाग गईं।
यह भी पढ़ें: 42.50 किलो Charas मामले में हरियाणा से दबोचा मुख्य खरीददार, Sundernagar में लेनी थी Delivery
व्यक्ति ने मामले की शिकायत (Complaint) पुलिस में की। इस पर पुलिस स्टेशन वृंदावन में युवतियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 का मामला दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि धोखाधड़ी मामले में उत्तर प्रदेश के वृंदावन थाने की पुलिस ने सुंदरनगर के धनेश्वरी गांव में दबिश दी थी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी (Fraud) मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को धनेश्वरी गांव की रहने वाली दो युवतियां वांछित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियां आजकल अपने घर में होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) हैं। गुरबचन सिंह ने कहा कि युवतियों के होम क्वारंटाइन होने की वजह से पुलिस टीम वापस चली गई है।

