-
Advertisement
कसौली में हादसाः मलबे में दबकर दो मजदूरों की गई जान
Last Updated on March 5, 2024 by Himachal Abhi Abhi
landslide: सोलन। जिला के कसौली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के गाहर गांव में भूस्खलन (landslide)की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत( worker died) हो गई। हादसा देर रात को पेश आया है। निजी कंपनी की ओर से गाहर गांव में निर्माण कार्य चलाया हुआ था। यहां काम करने वाले मजदूर कार्यस्थल पर शैड( Shed) बना कर रह रहे थे। आधी रात को पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा इन मजदूरों के अस्थायी शेड के ऊपर गिर गया। शैड के अंदर रह रहे मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे का पता चलते ही स्थानीय पुलिस की टीम( Police Team) भी मौके पर पहुंची और रात व बचाव कार्य शुरू किया गया। जब तक मलबे से मजदूरों को निकाला उनकी मौत( Death) हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे का कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।