-
Advertisement
ऊना के घंडावल में अज्ञात वाहन ने कुचले दो व्यक्ति, दोनों की दर्दनाक मौत
Last Updated on November 27, 2023 by Soumitra Roy
ऊना (Una) के घंडावल के समीप एक अज्ञात वाहन (Unknown Vehicle) ने दो राहगीरों को कुचल दिया है। दोनों राहगीरों की मौत (Death) हो गई है। मामला रविवार देर रात का है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
शादी समारोह में जा रहे थे दोनों व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति शादी समारोह (Wedding Ceremony) में जा रहे थे। इसी दौरान ऊना अम्ब मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। दोनों राहगीर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान, मनोहर निवासी शिमला और दिनेश निवासी ईसपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है।