-
Advertisement
हिमाचल: पौंग बांध में दो लोगों के डूबने की आशंका, गोताखोर कर रहे तलाश
कांगड़ा। पौंग बांध (Pong Dam) में नहाने उतरे दो लोगों के डूबने का सूचना है। गोताखोर इन डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं सूचना मिलते ही हरिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि भियाल पंचायत (Bhiyal Panchayat) की तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। उनमें से एक व्यक्ति तो रात को लौट आया मगर दो लोग वापस नहीं आए। इसी के चलते सुबह उनकी तलाश शुरू की गई। मगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे पौंग बांध में डूब गए हैं।
किन्नौरः कंपनी में कार्यरत कांगड़ा निवासी सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत
माना जा रहा है कि वे लोग पौंग बांध में नहाने (Bathing) के लिए उतरे होंगे, मगर गहराई का पता न होने के कारण शायद डूब गए होंगे। वहीं हरिपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर तलाश कर रही है। वहीं पौंग बांध में गोताखोर भी उतारे गए हैं, ताकि उनकी कुछ तलाश हो सके। फिलहाल उन दोनों लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

