-
Advertisement
हिमाचल : दो मंजिला मकान, पशुशाला जलकर राख; 5 परिवार के 20 सदस्य हुए बेघर
ठियोग। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) के ठियोग में एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान जलने से इसमें रहने वाले पांच परिवारों के 20 सदस्य खुले आसमान तले आ गए हैं। यह आग उपमंडल ठियोग की पंचायत ददास के टील गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास लगी थी। आग (Fire) लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से भड़की कि परिवार के सदस्य कुछ ही सामान बचा पाए। इस मकान में राकेश, नरेंद्र, देवेंद्र, सुनील व अनिल पांच भाई अपने परिवार सहित रहते थे। घर के जल जाने से अब इन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी समारोह में आए लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की गई जान-दो घायल
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह अचानक घर में आग लग गई। मकान (House) लकड़ी का होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास की पंचायतों के युवक भी मौके पर पहुंचे लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बुझा पाना मुशिकल हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि ठियोग (Theog) से फायर ब्रिगेड के वाहन भी मौके के लिए रवाना हुए लेकिन ददास के समीप टील गांव जहां मकान में आग लगी थी के लिए वाहन योग्य रास्ता ना होने के चलते मौके पर नहीं पहुंच पाए। फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही हैं। प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर जल्द ही प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क हादसे में घायल युवक की गई जान, एंबुलेंस ना मिलना बताया कारण

कांगड़ा में पशुशाला जलकर राख
इसी तरह से कांगड़ा जिले के कैंट बोर्ड योल के तहत टीका वणी में आज दोपहर बाद एक पशुशाला (Cowshed) आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पशुशाला को नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद 2:30 बजे के करीब पशुशाला से धुआं निकलता देख गांव वाले इक्टठा हो गए। इस पर अग्निशमन विभाग धर्मशाला और योल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर विभाग ने समीपवर्ती घरों को तो बचा लियाए लेकिन हजारों रुपये का चारा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, पुलिस चौकी योल के प्रभारी नारायण दास ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

