-
Advertisement
कल हिमाचल आ रही केंद्र की टीमें, प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का लेंगी जायजा
शिमला। हिमाचल को प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) से मिले जख्मों पर केंद्र की टीमें मरहम लगाने आ रही हैं। कल यानी रविवार को दो केंद्रीय टीमें हिमाचल आएंगी और यहां हुए नुकसान का जायजा लेंगी। यह टीमें 30 अगस्त तक यहां रूकेंगी और सभी जिलों में जाकर नुकसान का आकलन करेंगी। इसके बाद इनकी एक बैठक राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ होगी। यह जानकारी राज्य के प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ( Onkar Sharma) ने शनिवार को दी।
यह भी पढ़ें:भारी बारिश ने हिमाचल को पहुंचाया 1340 करोड़ रुपए का नुकसान
उन्होंने बताया कि केंद्र से आ रही टीमें (Two Teams from Center) हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में जायजा लेंगी। यह टीमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बनवाल के नेतृत्व में हिमाचल आ रही हैं। ये टीमें हेलिकाप्टर और सड़क मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करेंगी।

बता दें कि हिमाचल (Himachal) में अभी तक करीब 1,400 करोड़ का नुकसान प्राकृतिक आपदा से हो चुका है। प्रधान सचिव ने बताया कि पहली टीम में सुनील बनवालए सदस्य विवेक के और पियूष रंजन रहेंगे। यह टीम 28 को नूरपुर और इंदौरा का दौरा करेगी। टीम रात्रि विश्राम नूरपुर में करेगी। 29 को यह दल चंबा के भटियात और धर्मशाला जाएगा और रात को धर्मशाला में रुकेगा। 30 को यह दल राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

इसके अलावा दूसरी टीम डॉ. सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आएगी। इस टीम में सदस्य वरुण अग्रवाल और दीप शेखर सिंघल रहेंगे। यह टीम 28 को मणिकर्ण और औट जाएगी और रात को कुल्लू में ठहरेगी। 29 अगस्त को जोगिंद्रनगर, बल्ह, कंडी में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। टीम रात को मंडी में ठहरेगी। अगले दिन शिमला सचिवालय में अधिकारियों से मिलेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



