-
Advertisement
मुठभेड़ के बाद बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो Terrorist गिरफ्तार: हथियार और गोला-बारूद बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े हुए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) से जुड़े दिलावर सिंह और किलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली और पंजाब (Delhi and Punjab) के कई बड़े नेता इनके टारगेट पर थे। यह आतंकी कुछ अन्य वारदातों में पंजाब में वॉन्टेड थे।
हथियार लेने के मकसद दिल्ली आए थे आतंकी
बतौर रिपोर्ट्स, ये दोनों ही पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जानकारी है कि इनके पास से छह पिस्टल और 40 कारतूस मिले हैं। इनको पश्चिम दिल्ली इलाके में दोनों ओर से हुई फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी हथियार लेने के मकसद दिल्ली आए थे।
यह भी पढ़ें: #Kangana की सुरक्षा में तैनात रहेंगे ये जवान, जानिए क्या बोले CM Jai Ram Thakur
बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने के आखिर में दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई थी। इन दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे का अपमान किया था। वहीं, पिछले महीने राजस्थान के बाढ़मेर की एक कोर्ट ने नौ असलाह स्मगलर्स और एक बब्बर खालसा के आतंकी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इन सभी पर साल 2009 में पाकिस्तान से हथियार स्मगल करने का आरोप था।
