-
Advertisement
हिमाचल: दो वॉल्वो बसों में हुई जोरदार टक्कर, एक चालक का कट गया हाथ
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला में दो वॉल्वो बसों (Volvo Buses) में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक चालक (Driver) का हाथ कट गया, जबकि दूसरे चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसा जिला बिलासपुर के राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली 205 छड़ोल के पास हुआ है। हाथ कटे चालक को तुरंत ही अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद हालात ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई (PGI) के लिए रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान मथुरा के रहने वाले सत्य प्रकाश के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आया 20 साल का युवक; गई जान
मिली जानकारी के अनुसार बस नंबर यूपी 17 एटी 3838 मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी बीच दूसरी बस नंबर PB 01C 0441 दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थी। दिल्ली से आ रही बस को चालक सत्यम कुमार चला रहा थे,जो शिव नगर दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। सत्यम को इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं। हादसे में दोनों बसें एक दूसरे से टकरा गईं। जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। हादसे में बसों में सवार कुछ सवारियों को भी हल्की चोटें आईं हैं।
हादसे (Accident) की का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। वहीं, दोनों तरफ लगे जाम को भी खुलवाया। हादसे के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक लापरवाही सामने आई है। एक घायल मरीज को आपातकालीन 108 में चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया जिसमें हूटर ही नहीं था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

