-
Advertisement
गगरी लेकर महिलाओं ने की फाइट, लोग बोले – म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के…..
लड़ाई-झगड़े के तो आपने ना जाने कितने वीडियो देखे होंगे। इस बार सोशल मीडिया पर दो महिलाओं की लड़ाई का जबरदस्त वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है। दो औरतें आपस में भिड़ गईं, लेकिन उन्होंने अपने हाथों से नहीं बल्कि गगरी के साथ एक दूसरे से मारपीट की। वीडियो देखने से यह साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ही महिलाओं के बीच यह लड़ाई पानी के चक्कर में हुई होगी।
#म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के…..
अब तक आपने हथियार युद्ध और वाकयुद्ध देखा होगा…
अब देखिए "गगरी फाइट"#indianwoman #womenempowerment #desi pic.twitter.com/XJMyg3kA80— Anamika Amber (@AnamikaamberA) April 7, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं हाथापाई कर रही हैं लेकिन गगरी के साथ। ये वीडियो सोशल मीडिया पर गगरी फाइट (Gagri Fight) के नाम से वायरल हो रही है। पानी भरने को लेकर हुई दो महिलाओं के बीच लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि पहले तो गगरी से एक-दूसरे को मारा और फिर बाद में बाल पकड़कर खींचना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: दबे पांव सुपर मार्केट में घुसकर इस चिड़िया ने कर डाला ये कारनामा, लोग रह गए हैरान

ऐसी लड़ाई देखने के बाद हंसी भी आती है और कहीं ना कहीं अफसोस भी होता है कि हमारे देश में आज भी लोगों को पानी की कमी के कारण ऐसी समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मियों के मौसम में उत्तर भारत में अक्सर पानी की कमी होती है। पानी के लिए राजस्थान इलाके में ज्यादा ही परेशानी देखी गई है। इसकी वजह से कई बार इस तरह की लड़ाइयां हो जाती हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
