-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसाः पहाड़ी से गिरा मलबा, 2 महिलाओं की गई जान-4 घायल
सुरेश रंजन/नेरवा। हिमाचल (Himachal) से शिमला (Shimla) जिला के चौपाल उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। लैंडस्लाइड (Landslide) के चलते पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। यह हादसा आज दोपहर करीब एक बजे चौपाल उपमंडल की पंचायत गडा के कनाहल में पेश आया है। बता दें कि कुछ लोग नेरवा (Nerwa) की ओर आ रहे थे। तभी अचानक कनाहल के पास लैंडस्लाइड हो गया। लैंडस्लाइड के चलते गिरे मलबे की चपेट में दो महिलाएं आ गईं और उनकी मौत हो गई। वहीं, चार लोगों ने भागकर जान बचाई। पर पत्थर की चपेट में आकर घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया और वहां से आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal : सड़क से लुढ़की बाइक, पंजाब निवासी युवक की गई जान
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान कमला देवी पत्नी गोपीचंद गांव बावड़ा डाकघर देवी, शुक्री देवी पत्नी पन्नालाल गांव बावड़ा के रूप में हुई है। कमला देवी बाल विकास परियोजना विभाग में कार्यरत थी। घायलों में मिला राम शर्मा पुत्र का ककुराम गांव बासुआ, पितांबर पुत्र निक्का राम गांव बावड़ा, कुब्जा देवी पत्नी दुलाराम गांव बावड़ा व रमेश पुत्र ध्यानू गांव बावड़ा शामिल हैं।एएसआई (ASI) ध्यान सिंह, कांस्टेबल समीर कांत, पवन पांडे और प्रदीप ने घटनास्थल पर जाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार शर्मा ने मृतक के परिवार को 10,000 की फौरी राहत और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी चौपाल राजकुमार (DSP Chaupal Rajkumar) ने हादसे की पुष्टि की है। वहीं, इस घटना पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

