-
Advertisement
#HPSSC : स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 755 के टाइपिंग टेस्ट का शेड्यूल तय- जाने
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर ने स्टेनो टाइपिस्ट (Steno Typist) पोस्ट कोड 755 के टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट (Typing and Short Hand Skill Test) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टेस्ट 27 जनवरी से शुरू होगा। साथ ही 6 फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर सहित शेड्यूल जारी किया है। 640 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। इन सब अभ्यर्थियों का टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट होगा। शेड्यूल जारी करने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है। शेड्यूल जानने के लिए नीचे पीडीएफ (PDF) पर क्लिक करें।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

