हिमाचल: आगामी रणनीति के लिए बीजेपी महिला मोर्चा करेगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें

7 से 9 दिसंबर तक चलेगी कार्यसमिति की बैठक सीएम जयराम सहित अन्य नेता करेंगे मार्गदर्शन

हिमाचल: आगामी रणनीति के लिए बीजेपी महिला मोर्चा करेगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा (Himachal BJP Mahila Morcha) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में आगामी रणनीति बनाई जाएगी। यह बैठकें 7 से 9 दिसंबर को होंगी। यह जानकारी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने दी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शिमला में 7 से 9 दिसंबर को होने जा रही है। उन्होंने बताया कि बीजेपी महिला मोर्चा की आगामी रणनीति इस कार्यसमिति (State Working Committee Meetings) में तय की जाएगी, 7 दिसंबर को शाम 4:30 बजे इस बैठक का शुभारंभ होगा और महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रेनू थापर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति में 9 सत्रों का आयोजन किया गया है, जिसको सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राज्य बाल आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी, मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा, सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा, एवं आईटी प्रभारी अनिल डडवाल संबोधित करेंगे। इस दिन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी भी कार्यसमिति में उपस्थित रहेंगी।


यह भी पढ़ें: एम्स में बोले जेपी नड्डा, छोटे राज्य ने कर दिखाया बड़ा काम, मनसुख मंडाविया ने भी की तारीफ

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस कार्यसमिति के सफल आयोजन के लिए व्यवस्ता की दृष्टि से एक समिति का गठन किया गया है जिसकी प्रभारी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिल सूद करेंगी। उनके साथ सह प्रभारी के रूप में अंजना शर्मा रहेंगी। इसी प्रकार आवास समिति की प्रभारी अंजना ठाकुर एवं सह प्रभारी किमी सूद, मंच साज सजा समिति का काम शिमला, शिमला ग्रामीण एवं कसुम्पटी की मंडल अध्यक्षा, मीडिया समिति की प्रभारी प्रेम चौहान एवं सह प्रभारी रमा ठाकुर, सोशल मीडिया का काम अमृता चौहन एवं कलपी शर्मा, स्वागत एवं पंजीकरण समिति कमलेश शर्मा, यातायात समिति संजू शर्मा एवं मीना वर्मा, प्रिंटिंग समिति कल्पना गौतम एवं बनीता एवं स्वच्छता समिति का काम विदुशी शर्मा को सौंपा गया है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Shimla | बैठकें | State Working Committee Meetings | Himachal News | प्रदेश कार्यसमिति | latest news | latest himachal news in hindi | बीजेपी | Himachal Breaking News | Himachal BJP Mahila Morcha | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | himachal news live | महिला मोर्चा | current news of himachal pradesh | हिमाचल | himachal news online | CM Jai Ram Thakur | रणनीति | upcoming strategy
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है