-
Advertisement
उत्तराखंड Youth Congress ने ट्वीट कर लिखा ‘लाल किला फतेह’, विवाद के बाद Tweet हटाया
Last Updated on January 27, 2021 by Deepak
देहरादून। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस (Uttarakhand Youth Congress) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किया गया विवादित ट्वीट (Controversial Tweet) हटा दिया गया है। दरअसल उत्तराखंड यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था कि ‘किसानों ने किला लाल किला फतेह। इंकलाब जिंदाबाद।’ ये ट्वीट (Tweet) उस घटना के बाद किया गया था जब लाल किले की प्राचीर पर प्रदर्शनकारी किसानों (Farmers Protest) द्वारा एक धार्मिक निशान का झंडा फहरा दिया गया था।
यह भी पढ़ें:#Uttarakhand के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्म श्री सम्मान
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के इस ट्विट के बाद विवाद खड़ा हो गया था। लोग कर रहे थे कि जिस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया और जो कुछ उपद्रवियों ने किया उसे लाल किले पर फतह कैसे माना जा सकता है। मामला जब बढ़ा तो अब यूथ कांग्रेस ने इस ट्वीट को ही अपने आधिकारिक हैंडल से हटा दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता देवेंदर यादव ने भी दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ‘आज किसान आंदोलन में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है और ये बेहद चिंता का विषय है।