-
Advertisement
Vande Bharat Volvo Bus अब पालमपुर से अंब तक चलेगी, वापसी भी होगी
Last Updated on March 8, 2024 by Himachal Abhi Abhi
RS Bali: कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष RS बाली (RS Bali) ने महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन प्रदेश पर्यटन विकास निगम की 3 बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा वंदे भारत बस सेवा (Vande Bharat Bus Service) का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर में सुबह 8:00 बजे किया जाएगा। दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों (Soldiers) के सम्मान के लिए की है और तीसरी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों (Repoters) के लिए की।
आरएस बाली ने कहा प्रदेश की इस वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, (Palampur to Nagrota) कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है, जिसका उदेश्य वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। ये बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11:30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये बस वोल्वो श्रेणी की होगी जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी। जिसमें पर्यटक (Tourist) कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
सैनिकों के सम्मान के लिए बड़ी घोषणा
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों (Hotels) में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: HRTC कर्मियों को तत्काल प्रभाव से 4 फीसदी डीए देने की घोषणा
प्रदेश के पंजीकृत पत्रकारों के लिए भी घोषणा
तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटेलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 पर्सेन्ट डिस्काउंट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट (Discount) दिया जाएगा। पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 पर्सेन्ट डिस्काउंट दिया जाएगा।
लाखों पर्यटकों को मिलेगा लाभ
इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सीएम के मार्गदर्शन में निरंतर लोगों की भलाई के कार्य कर रही है।