-
Advertisement
वीडियो-वरूण धवन-नताशा दलाल का घर है काफी आलीशान, आप भी देखें इसकी खूबसूरती
Last Updated on January 31, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। वरूण धवन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंधे हैं। अलीबाग में हुई शादी के बाद दोनो वापस मुंबई लौट आए हैं। अब वे अपने (New House) नए घर में शिफट होने की तैयार कर रहे हैं। इसी दौरान वरूण धवन (Varun Dhawan) इसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसे एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher)ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वरूण अपने घर के बारे में बता रहे हैं। घर देखने में काफी आलीशान दिखता है।
यह भी पढ़ें: Sonu Sood को बड़ा Tribute देगा ये शख्स, साइकिल पर तय करेगा 2000 किलोमीटर का सफर
वरूण धवन व नताशा दलाल (Natasha Dalal)की शादी के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मतलब यही समझा जा रहा है कि वे दोनों जल्द ही इस नए घर में शिफट होने वाले हैं। दोनों ने 24 जनवरी को अलीबाग में कुछ दोस्तों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की थी। बाद में इन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी। अब ये दोनों मुंबई में शादी की रिस्पेशन भी देने वाले हैं।
https://www.instagram.com/p/Bcwo4y5nVUk/?utm_source=ig_web_copy_link
इस सबके बीच अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वरूण शेर को अपने नए घर का मुआयना करवा रहे हैं। इस दौरान अनुपम खेर बीच-बीच में बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं। अनुपम ने बहुत पहले इस वीडियो को शेयर किया था,उन्होंने कैप्शन में लिखा था,वरूण धवन ने अपने घर का एक्सक्लूसिव टूअर करवाया,उसे बचपन से देखा है,जब उसके पिता डेविड धवन (David Dhawan) उसे स्कूटर पर लेकर घूमते थे। वरूण ने ये घर वर्ष 2017 में खरीदा था।