-
Advertisement
Vastu Tips: घर में सही दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, मां लक्ष्मी का होगा वास
Vastu Tips: नेशनल डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु जी को भी तुलसी बहुत प्रिय है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा वास्तु (Vastu) की सही दिशा के अनुसार लगाया जाता है वहां सदैव समृद्धि का वास होता है।
यही नहीं सभी पूजा पाठ (Puja-Path) और यज्ञ अनुष्ठानों में भी तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। जब बात तुलसी से जुड़े वास्तु नियमों की आती है तब जहां इसकी दिशा और इसे घर में लगाने का दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, वहीं यह भी मायने रखता है कि घर में किस तरह की तुलसी लगाना ज्यादा अच्छा है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है उस घर के लोग सदैव सुखी रहते हैं और मां लक्ष्मी भी ऐसे घरों में वास करती हैं। मां लक्ष्मी (Maa Lakshami) की कृपा आपके घर पर बनी रहे, इसके लिए जरूरी है तुलसी का सही दिशा में होना।
यह भी पढ़े:Marigold Flower: आखिर पूजा में क्यों इस्तेमाल होता है गेंदे का फूल? जानिए
तुलसी संबंधी वास्तु नियम
आप तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दोनों ही दिशाओं में देवताओं का वास माना जाता है। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर जी (God Kuber Ji) का स्थान माना गया है। इसलिए इस दिशा में तुलसी लगाने पर आपके घर में धन का प्रवाह बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग बिल्कुल भी ना रखें। आप चाहे, तो शालिग्राम रख सकते हैं। इससे विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी के पौधे में रविवार, एकादशी के दिन ना तो जल चढ़ाएं और ना ही पत्तियां तोड़े। तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। तुलसी के पौधे को किचन के पास भी बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश बढ़ता है।
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। HimachalAbhiAbhi.Com इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।