-
Advertisement
![Latest News Shimla](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/12/HP-employees.jpg)
हिमाचलः अनुबंध कर्मचारी दो साल में होंगे नियमित,दैनिक वेतनभोगियों -अंशकालिकों को भी सौगात
शिमला। हिमाचल के कर्मचारियों के लिए आज बहुत बड़ी गुड न्यूज आई हैं। दो साल का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारियों को रेगलुर (Regular ) करने के आदेश सभी विभाग अध्यक्षों को जारी कर दिए गए है। इसके अलावा दैनिक भोगियों (Daily Wagers) जिनके चार साल पूरे हो गए हैं, उनको भी रेगुलर करने कहा गया है। वहीं, सात साल का टाइम पीरियड पूरा करने वाले अंशकालिक कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी बन जाएंगे। आपको बताते चलें कि हिमाचल सरकार ( Himachal Government) ने जेसीसी बैठक में अनुबंध कर्मचारियों (Contract Employees), दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों को लेकर लिए फैसलों की अधिसूचनाएं जारी कर दी है। कार्मिक विभाग (Personnel Department) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को 30 सितंबर 2021 को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेः मोदी रैली में भीड़ जुटाने वाले सीएम जयराम नये साल की भीड़ से खासे चिंतित, कही ये बात
इसी तरह दैनिक वेतनभोगियों (Daily Wage Earners) का सेवाकाल पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल कर दी गई है। 30 सितंबर, 2021 को चार साल पूरे करने वाले इन कर्मियों को नियमित करने को कहा गया है। सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की पॉलिसी (Policy) भी अधिसूचित कर दी है। सभी विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटा दिया गया है। अंशकालिक कर्मचारियों (Part Time Employees) को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल आठ से सात वर्ष किया गया है। 30 सितंबर सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ऐसे कर्मचारी दैनिकभोगी बनेंगे।