-
Advertisement
दिल का दरिया पर नन्हे कबीर सिंह ने मचाई धूम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Last Updated on January 3, 2022 by admin
आए दिन सोशल मीडियो पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा कबीर सिंह (Kabir Singh) की तरह गाना गाता नजर आ रहा है। ये वीडियो एक तरह का मीम (Meme) है, जिस पर लिखा हुआ है कि हर लड़के की ब्रेकअप के बाद कैसी हालत होती है। इस मीम में इस बच्चे को गाना गाते हुए दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- लड़के ने ऐसे करवाई लड़की को नदी पार, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो में एक लड़का शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह का सुपरहिट गाने तुझे कितना चाहने लगे हम गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चे ने कबीर सिंह की तरह कंधे पर ब्लू टी शर्ट और गले की चेन और हाथों को जींस के पॉकेट में डाला हुआ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @stereoindia द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बहुत से लोग वीडियो को अपने दोस्तों के साथ टैग कर रहे हैं।
View this post on Instagram
वहीं, वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा इस बच्चे का अंदाज वाकई बड़ा निराला है। जबकि, दूसरे यूजर ने लिखा इसे देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही है। हालांकि, अभी ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब की है और कहां की है।