-
Advertisement
मलाइका और नोरा ने साथ में किया ऐसा जबरदस्त डांस, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन्स के नाम में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम सबसे ऊपर आता है। दोनों ने कई ऐसे गानों पर डांस किया है जो लोगों को सालों बाद भी झूमने पर मजबूर कर देते हैं। दोनों ने एक शो पर एक-दूसरे को कड़ा मुकाबला दिया, जिसे देखकर हर कोई ठुमके लगाने पर मजबूर हो गया।
यह भी पढ़ें-कैमरन बॉयस ने डबल हैट्रिक लेकर बीबीएल में रचा इतिहास
दरअसल, इंडियाज बेस्ट डांसर की स्टेज पर दोनों ने एक-दूसरे को कड़ा मुकाबला दिया। बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर शो पर मलाइका अरोड़ा ने बतौर जज की भूमिका निभाई है, जबकि कुछ समय के लिए नोरा फतेही भी इस शो की गेस्ट जज बनी थी। इसी दौरान मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही दोनों ने ये फेस ऑफ चैलेंज लिया था। वीडियो में हम देख सकते हैं कि नोरा फतेही ने मलाइका के हिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस किया, जबकि, मलाइका ने नोरा के सुपरहिट गाने पर हाय गर्मी पर ठुमके लगाए।
https://www.youtube.com/watch?v=5jNydtxILW8&t=2s
वीडियो में दर्शक ही नहीं बल्कि जज गीता कपूर और टेरेंस लुइस भी बस एक टक दोनों को निहारते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस फेस ऑफ डांस चैलेंज को लोगों ने काफी पसंद किया है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है फिर भी इस वीडियो को आज भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर @SSG Hamid द्वारा शेयर किया गया है।