-
Advertisement
ऊना में 6 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा
Last Updated on February 12, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Bribe:ऊना। विजिलेंस की टीम ने नगर पंचायत टाहलीवाल(Nagar Panchayat Tahliwal) के क्लर्क को 6000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार( Arrest) किया है। विजिलेंस ने यशपाल शर्मा की गुप्त शिकायत पर क्लर्क अशोक कुमार को रिश्वत(Bribe) लेते रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बुना और उसे गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार अशोक कुमार हरोली की टाहलीवाल नगर पंचायत (Tahliwal Nagar Panchayat) में अनुबंध के आधार पर कार्यरत है। अशोक कुमार ने 3 लाख रुपए के लंबित बिल के भुगतान के लिए हरोली निवासी ठेकेदार से 6000 रुपए रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इस मामले की इसकी सूचना विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अशोक कुमार के खिलाफ ऊना में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:फ्रॉड करने वाले दंपति चढ़े पुलिस के हत्थे, टिंडर ऐप के जरिए करते थे दोस्ती
-सुनैना जसवाल